गया, मई 13 -- गुरुआ प्रखंड में किसान पंजीकरण का चौथा चरण 12 मई से शुरू हो गया है, जो 30 जून तक चलेगा। इसको लेकर प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष कैंप लगाकर छूटे हुए किसानों का निबंधन किया जा रहा है। गुरुआ के सीओ मो. अतहर जमील ने बताया कि किसान पंजीकरण से किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने किसानों एवं रैयतों से अपील करते हुए कहा कि आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा भूमि संबंधी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित कैंप में पहुंचकर समय पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप शुरू किसान पंजीकरण होने से किसानों को सरकारी योजना...