गया, मई 14 -- गुरुआ प्रखंड के प्रभारी बीईओ रंजीत कुमार ने गुरुवार को प्राइमरी स्कूल भिंडिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई अनियमितताएं सामने आईं। प्रभारी बीईओ ने बताया कि एक शिक्षक हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब पाए गए। वहीं छात्रों की उपस्थिति भी काफी कम मिली। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में मिली गड़बड़ियों को गंभीरता से लिया गया है। हाजिरी बनाकर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक एवं प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...