गुरुआ बाजार में देशी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
गया, जून 20 -- गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर गुरुआ बाजार से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कोच थाना क्षेत्र के रौना गांव निवासी संतोष पासवान के 19 वर्षीय पुत्र करण पासवान के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर गुरुआ बाजार में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस युवक से हथियार के स्रोत और उसके संभावित आपराधिक संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही हाल ही में हुए चर्चित आभूषण व्यवसायी लूटकांड से उसके किसी प्रकार के संबंध की भी जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.