गया, अप्रैल 16 -- गुरुआ थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त उपेन्द्र शर्मा को खैरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ गुरुआ थाना में विभिन्न धाराओं सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...