गया, अप्रैल 28 -- गुरुआ प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। अधिकांश सेंटर बंद रहते हैं। ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलने से नाराजगी है। प्रखंड के नदिआईन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यहां का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अक्सर बंद रहता है। इससे बीमार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीज को ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंटर खोले गए थे। लेकिन, स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण इनका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सीएचसी गुरुआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक से शिकायत की है।स्वास्थ्य प्रबंधक अजित कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्...