गया, जून 1 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथ खाप पंचायत के कठवारा गांव निवासी नागेंद्र यादव की 67 वर्षीय पत्नी कोशिला देवी का शव रफीगंज रेलवे ट्रैक के समीप मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कोशिला देवी रविवार को अपने मायके खैरा जाने के लिए घर से निकली थीं। परिजनों को उम्मीद थी कि वह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी, लेकिन देर शाम तक उनके संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। इसी दौरान रफीगंज रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव मिलने की खबर मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कोशिला देवी के रूप में की। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वन...