गया, जनवरी 19 -- प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को सरकार के निर्देश पर जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में अलग-अलग विभागों के लिए लाभ काउंटर बनाए गए थे, जहां संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर में सबसे अधिक आवेदन भूमि से जुड़े मामलों को लेकर आए। बड़ी संख्या में लोग जमीन की रसीद परिमार्जन, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे। हालांकि अंचल अधिकारी नुपुर की अनुपस्थिति के कारण भूमि से जुड़े अधिकांश मामलों का मौके पर निष्पादन नहीं हो सका, जिससे लोगों को आवेदन देकर लौटना पड़ा। शिविर में पेयजल की व्यवस्था की गई थी और लोगों के मार्गदर्शन के लिए सहाय...