बाराबंकी, मई 17 -- सूरतगंज, संवाददाता। फतेहपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुरसेल शिक्षा के साथ-साथ स्वावलंबन, पोषण और पर्यावरण संरक्षण की मिशाल पेश कर रहा है। पंजीकृत करीब 56 बच्चों वाले इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा देवी ने स्टॉफ के सहयोग और समर्पण से विद्यालय परिसर को एक जीवंत किचन गार्डन और रंग-बिरंगी फुलवारी में बदल दिया है। जहां पहले परिसर का एक हिस्सा खाली पड़ा रहता था, आज वहां कद्दू, लौकी, लोबिया, तोरई आदि हरी-भरी सब्जियों की फसल लहलहा रही है। साथ ही हरी धनिया, मूली, टमाटर भी लगे हैं। इन सब्जियों को उगाने के पीछे किचन गार्डन हरियाली बढ़ाना उद्देश्य नहीं था, बल्कि बच्चों को ताजा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना मुख्य लक्ष्य था। अब विद्यालय के मध्यान्ह भोजन में इन्हीं ताजा सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जिससे बच्चों की थाली ...