देहरादून, जून 1 -- फोटो देहरादून। श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वाधान में बच्चों के लिए गुरमुखी सिखलाई की विशेष कक्षाओं का प्रारंभ किया गया।सोमवार को गुरु महाराज जी की अरदास के बाद कक्षा प्रारंभ की गई जो कि 25 जून तक चलेगी। जिसमें पहले दिन करीब 38 बच्चों से सिखलाई प्रारंभ की। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में हर साल की तरह गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए गुरमुखी सिखलाई कक्षा का आयोजन किया गया।हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह, सरदार अरविंदर सिंह, बीबी सपना कौर, बीबी सोनी कौर व उनके साथियों ने बच्चों को निशुल्क गुरमुखी सिखलाई। भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को नोटबुक, किताबें, पेन-पेंसिल दिया गया, कक्षा समापन पर बच्चों को जलपान कराया गया।गुरुद्वारा के अध्यक्ष स.गुरबखश सिंह राजन ने बताया कि कक्षाओं में बच्चों को पगड़ी ब...