रांची, मार्च 1 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोड़ाकेल पंचायत अंतर्गत गुरमी गांव में रविवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने फीता काटकर ऑक्सफॉर्ड ग्लोबल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है और सरकार स्कूलों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...