जमुई, जून 22 -- बरहट। बरहट पंचायत का गुरमाहा गांव,जहां कभी नक्सलियों की जन अदालत लगती थी वहीं रविवार को विश्व योगा दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक पल का गवाह बना। जमुई विधायक श्रेयसी सिंह व जिला प्रशासन भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनते हुए ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास कर अमन व शांति का संदेश दिया। इस संदेश में सरकार के विकास और विश्वास का संदेश गूंजा। यह भी पढ़ें- योगमयी हुआ हापुड़, पांच लाख योग साधकों ने किया योगाभ्यासगांव का परिवर्तन बिहार सरकार की खेल एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास कर यह संदेश दिया कि अब यह इलाका बंदूक नहीं बल्कि विकास और विश्वास की राह पर आगे बढ़ रहा है। नक्सली गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहने वाला गु...