जमुई, जुलाई 14 -- जमुई। कार्यालय संवाददताा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुदृढ़ सुरक्षा के साथ-साथ वहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर आम जनमानस को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज की। इस बैठक का मुख्य ध्येय बिहार के सुदूरवर्ती और पूर्व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना था, जिसके तहत बुनियादी ढांचागत विकास को गति देने पर गहन मंथन किया गया।

बैठक का उद्देश्य बैठक के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा निर्देशित किया ...