गुरमति कैंप में बच्चों ने गुरबाणी कीर्तन और बाणियों के पाठ से मोहा मन
नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित गुरमति कैंपों के समापन समारोह के दूसरे दिन बच्चों ने रागों में गुरबाणी कीर्तन और कंठस्थ बाणियों का पाठ कर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक और प्रबंधक भी प्रभावित हुए। कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने कहा कि कैंप में शामिल बच्चे और वालंटियर गुरमति के ब्रांड एंबेसडर बनकर घर-घर इसका संदेश पहुंचाएंगे। इस वर्ष 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कैंप में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- गुरमत कैंप में 150 बच्चों को दिया धार्मिक व व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.