गया, मई 18 -- गुरपा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1298 लीटर देसी एवं विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त आठ बाइक भी बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि गुरपा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड इलाके से भारी मात्रा में शराब बाइक के माध्यम से गुरपा और फतेहपुर के रास्ते बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर जंगल और आसपास के रास्तों से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान 1250 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब एवं 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही शराब ढोने में प...