गया, फरवरी 12 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन के गझंडी-गुरपा स्टेशनों के बीच स्थित नाथगंज रेलवे हॉल्ट के पास धनबाद-गया-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से काफी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की गई है। हालांकि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया गया है कि ट्रेनों से प्रतिबंधित सामानों की अवैध ढुलाई के खिलाफ विशेष चेकिंग के लिए आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गुरपा आरपीएफ ओपी के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षी हरिमोहन मीना आरक्षी मींकू कुमार और धनबाद के सीआईबी की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा ट्रेनों में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान धनबाद से गया होते सासाराम को जाने वाली 13305 अप धनबाद-गया-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस में चेकिंग चेकिंग की गई। इस दौरान नाथगंज रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन के डिब...