गया, अप्रैल 11 -- गुरपा थाना क्षेत्र के घरगोहा गांव से सटे जंगल में शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा मिला। उसके मुंह, नाक और आंख से खून निकल रहा था, जबकि दोनों हाथों की मुठ्ठियां कसी हुई थीं, जिससे किसी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जंगल में शव देख इसकी सूचना गुरपा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक का रंग सांवला, बाल घुंघराले थे और उसने कत्था रंग का फुल बाजू टी-शर्ट व अंडरवियर पहन रखा था।आशंका जताई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.