नई दिल्ली, जून 18 -- दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेलने वाले गुरनूर बरार को चुना भारतीय टीम में चुना। बरार ने भी निराश नहीं किया और दमदार प्रदर्शन पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में अफगानिस्तान के खिलाफ किया। धर्मशाला में भी 3 विकेट गुरनूर को मिले और इतने ही विकेट उन्होंने लखनऊ में चटकाए। गावस्कर ने कहा है कि बरार का लिस्ट ए रिकॉर्ड अच्छा नहीं था और इंडिया ए के लिए भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन फिर भी सिलेक्टर्स ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चुना। सुनील गावस्कर ने जियोस्टार पर पोस्ट मैच शो में कहा, "उसका रन-अप बहुत अच्छा है, उसकी रिदम बहुत अच्छी है, वह डेक पर हिट कर रहा था और बॉल को ऊपर ला रहा था। गुरबाज का विकेट खास तौर पर शानदार था, क्योंक...