गुरदासपुर में बिना बारिश ही आ गई बाढ़, डूब गए गांव और खेत; जानें क्या है वजह
नई दिल्ली, जून 22 -- पंजाब के गुरदासपुर जिले में अप्पर बारी दोआब (UBDC) नहर में आई बड़ी टूट के कारण आसपास के गांवों, रिहायशी इलाकों और कृषि भूमि में पानी भर गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। घटना के बाद किसानों और स्थानीय निवासियों में भारी चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सठियाली हेडवर्क्स के निकट अप्पर बारी दोआब नहर में रविवार को रात के समय करीब 40 फुट से अधिक चौड़ी दरार पड़ गई, जिससे तेज बहाव के साथ पानी आसपास के गांवों, मकानों और खेतों में घुस गया। पानी श्री हरगोबिंदपुर-गुरदासपुर मार्ग तक फैल गया और कई रिहायशी क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब तीन बजे नहर किनारे स्थित विश्राम गृह में रह रहे प्रवासी मजदूरों की नींद तब खुली, जब उनके कमरों में अचानक पानी घुसने लगा। इसके बाद पता चला कि नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.