लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। पशुपालन पहल के अंतर्गत बकरी पालन कार्यक्रम के तहत सोमवार को गुरदरी और चिरोडीह पंचायत के लाभार्थियों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम आजीविका परियोजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग, बिशुनपुर और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गुरदरी बॉक्साइट माइंस के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान आठ यूनिट के तहत कुल 80 बकरियों का वितरण किया गया। जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को 10 बकरियां (दो नर और आठ मादा) प्रदान की गईं। यह वितरण मुख्यमंत्री पशुधन योजना 2025-26 के अंतर्गत किया गया। जिसमें लाभार्थियों का 25 फीसदी योगदान और हिंडाल्को सीएसआर द्वारा 10 फीसदी सहयोग दिया गया, जबकि शेष राशि सरकार द्वारा वहन की गई।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- गौ रक्षा सम्मान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चला का आयोजन गुरदरी पंचायत भवन म...