गुमला, दिसम्बर 13 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि । विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के बेंती गांव स्थित पुलिया के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार दो युवक खाई में गिर गए। हादसे में 22 वर्षीय संतोष उरांव की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 30 वर्षीय कार्तिक उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार संतोष उरांव सुबह ही हिमाचल प्रदेश से काम करके अपने घर लौटा था। शाम को वह अपने मित्र कार्तिक उरांव के साथ बाइक पर बेती गांव की ओर जा रहा था। गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी।राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने संतोष उरांव को मृत घोषित कर दिया। घायल कार्तिक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सद...