गुमला, जनवरी 1 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के अमतीपानी जंगल से गुरुवार को 19वर्षीय अशीखा कुमारी का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मृतका के पति बुद्धेश्वर असुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बुद्धेश्वर और उसकी पत्नी अशीखा जंगल लकड़ी लेने गए थे। लौटते समय दोनों के बीच मामूली बातो को लेकर विवाद हो गया। जो बाद में इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बुद्धेश्वर ने टांगी से पत्नी पर लगातार कई वार कर दिए। इससे अशीखा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भ...