कानपुर, दिसम्बर 14 -- गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल ने श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके सेवकों के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित नैतिक शिक्षा परीक्षा के परिणाम गुरुद्वारा रंजीत नगर में आयोजित समारोह में घोषित किए। ग्रुप ए में गुरजास सिंह प्रथम, हरजस कौर द्वितीय, गुरकीरत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में आदित्य सिंह प्रथम, जसदीप सिंह द्वितीय व आरव बाजपेई तीसरे स्थान पर रहे। सी ग्रुप में दिलजीत सिंह प्रथम, सुखविंदर सिंह द्वितीय और सृष्टि यादव तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम पवार स्कूल टॉपर्स को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं आकर्षक इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लार्ड, सरदार हरजीत सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी, सरदार बलविंदर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में 40 स्कूल...