हाथरस, सितम्बर 7 -- 'गुरु-शिष्य परंपरा' की गौरवशाली भारतीय संस्कृति को समर्पित शिक्षक सम्मान दिवस का भव्य एवं भावपूर्ण दो दिवसीय आयोजन दून पब्लिक स्कूल में किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं श्रद्धा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य व सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर जे के अग्रवाल, फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर व सीबीएसई के नोएडा रीजन की रिसोर्स पर्सन नम्रता अग्रवाल, सीनियर कोऑर्डिनेटर रीटा शर्मा, सीनियर विभाग कोऑर्डिनेटर, शिवानी कुशवाहा आदि ने किया。 यह भी पढ़ें- Haldwani News: इनर व्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवसकार्यक्रम की विशेषताएँ समारोह में विद्यार्थियों ने 'गुरु-शिष्य परंपरा' पर आधारित एकलव्य नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर गुरु के प्रति समर...