प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले की सर्विलांस सेल और सभी थाने की पुलिस सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से गुम हुए 376 मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी दीपक भूकर ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सभी के मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 67.68 लाख बताई गई। एसपी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान संचालित किया जा रहा है। पूर्व माह की अपेक्षा जून में मोबाइल बरामदगी में 65.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। जनपद की रैंकिंग 40वें स्थान से 10वें स्थान पर पहुंची थी। अब जुलाई में मोबाइल बरामदगी का प्रतिशत 87.9 प्रतिशत रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...