गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम। सड़क पर लावारिस हालत में घूम रही छह साल की एक बच्ची को गुरुग्राम पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची अपने घर का पता सही ढंग से नहीं बता पा रही थी। लोगों से पूछताछ के बाद कृष्णा कॉलोनी में बच्ची के मकान के बारे में जानकारी मिली। परिजनों से मिलकर बच्ची बेहद खुश हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...