सहरसा, मई 12 -- नवहट्टा। नवहट्टा थाना द्वारा गुम हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। सोमवार को डरहार थाना क्षेत्र के धोबियाही रामपुर निवासी जमाहिर सदा का पुत्र छह वर्षीय हरिओम कुमार के नवहट्टा स्थित निजी पब्लिक स्कूल से 8 बजे से गुम हो जाने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना प्राप्त होते ही नवहट्टा थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया एवं स्थानीय स्तर पर खोजबीन प्रारंभ कर सुपौल जिले के बैरो नवटोल से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बच्चे को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- गुम हुआ बच्चा बरामद यह भी पढ़ें- 24 घंटे में लापता नाबालिग हुआ बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...