अलीगढ़, अप्रैल 7 -- जिले की सर्विलांस सेल व विभिन्न थाना पुलिस ने गुम या चोरी हुए 235 मोबाइल फोन और बरामद कर लिए हैं। सोमवार को संबंधित लोगों के फोन लौटाए गए। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस ऑफिस में लोगों को फोन वितरित किए तो उनके चेहरे खिल उठे। फोनों की कीमत 40 लाख 51 हजार 615 रुपये है। एसएसपी ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गए थे या फिर छिनैती हुई थी। ऐसे लोगों ने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सर्विलांस सेल व थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से संज्ञान लिया और विभिन्न कंपनियों के 235 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन के बाद उनके स्वामियों को फोन वापस कर दिए गए हैं। इस पर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया है। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने लोगों को मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के सुझाव दिए...