गढ़वा, मई 11 -- मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/चोरी हुए तीन मोबाइल को सीईआईआल पोर्टल का उपयोग करते हुए पुलिस ने बरामद कर उसके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। थाना में आयोजित कार्यक्रम में सुखनदी गांव निवासी सुनील कुमार, सलगा गांव निवासी और पलामू जिलांतर्गत ऊंटारी रोड थाना के पीपरखांड़ निवासी अखिलेश यादव शामिल हैं। सभी को थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने मोबाइल सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...