देवघर, मार्च 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के खोए मोबाइल से ठगी कर ली गयी है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन में बताया कि काम के दौरान मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना में सूचना दी थी। बावजूद मोबाइल चोरी होने के बाद अज्ञात ने फोन का दुरुपयोग करते हुए यूपीआई के माध्यम से 3500 रुपए की निकासी कर ली। धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब बैंक से पैसे निकालने पहुंचे और खाते की जांच कराई। खाते से अवैध निकासी की जानकारी मिलते ही वीरेंद्र कुमार सीधे साइबर थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त ...