हाजीपुर, मई 31 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत वैशाली पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से गुम एवं चोरी हुए 210 मोबाइल को बरामद कर वास्तविक मोबाइल धारक को लौटाया। सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताया गया है। मोबाइल मिलने के बाद बुजुर्ग, नौजवान, महिला समेत अन्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। यह भी पढ़ें- गुम एवं चोरी हुए 210 मोबाइल को बरामद कर पुलिस ने लौटाया। कार्यक्रम का आयोजन ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम रविवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजन किया गया था। जिसमें एसपी विक्रम सिहाग ने वास्तविक मोबाइल धारकों को मोबाइल वापस लौटाया। साथ ही सबसे अधिक मोबाइल बरामदगी करने वाले तीन पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदे...