कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में झुमरी तिलैया प्रखंड अंतर्गत गुमो गांव में शैक्षणिक सर्वेक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया। सर्वेक्षण का विषय "ग्रामीण समुदाय में डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूकता पर एक क्षेत्रीय सर्वेक्षण" रखा गया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है, जहां अधिकांश कार्य डिजिटलीकरण के माध्यम से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समुदाय को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना ज्ञान के विस्तार के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे सर्वेक्षण से प्रशिक्षुओं में शोध के प्रति जागरूकता और रुचि भी बढ़ती है। वहीं डीएलएड विभागाध्यक्ष ...