मऊ, अप्रैल 11 -- मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल टीम भिन्न-भिन्न स्थानों से गुम हुए 41 लाख कीमती कुल 164 मोबाईल फोन को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार को मोबाईल स्वामी को पुलिस लाईन बुलाकर उनका मोबाइल सुदुर्प कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाईल पाकर पीड़ित मोबाइल धारकों ने खुशी जताई। पुलिस अधीक्षक ने सभी मोबाइल धारकों को जागरुक किया। कहा कि मोबाईल गुम होने की दशा में निकटतम पुलिस थाना पर जाकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.