मऊ, जनवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों से गुमशुदा 28 लाख रुपये कीमत के 161 मोबाइल फोन साइबर सेल की टीम ने विभिन्न स्थानों से बरामद किया। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया। इस दौरान बरामद गुमशुदा मोबाइल फोन को उनके मालिकों को कागजातों की जांच के बाद सुपुर्द कर दिया गया। गुमशुदा मोबाइल पाने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों से गुम मोबाइल की बरामदगी को लेकर साइबर सेल की टीम गहन जांच में जुटी हुई थी। साइबर सेल की टीम ने पिछले छह माह के भीतर विभिन्न स्थानों से गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया। सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि साइबर सेल की कड़ी मेहनत के बाद 161 मोबाइल को अलग-...