भदोही, मार्च 8 -- भदोही। आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों को पुलिस टीम ने बरामद कर ली। चौरी थाना क्षेत्र से गुम हुआ चार बच्चों को पुलिस ने कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद कर ली। 112 नंबर पुलिस को सूचना मिली कि रविवार की सुबह सात बजे चार बच्चे घर से गायब हैं। काफी खोजबीन किया गया किन्तु नही मिलें। जब पुलिस सक्रीय हुई तो पता चला कि गायब बच्चें बरवां नहर के पास मौजूद हैं। पुलिस वहां पहुंचकर बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दी। बच्चे मिलते ही परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...