बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- बलरामपुर संवाददाता। पुलिस ने गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बरदहवा में एक अज्ञात लड़की के रहने की सूचना मिलने पर उसे बरामद किया। लड़की ने अपना नाम दुर्गा पुत्री नत्थुलाल निवासी चांद बेहटा थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई बताया। वह शमशेर पुत्र शमशाद निवासी बरदहवा के साथ आई थी। एसपी विकास कुमार ने बताया की जांच में पता चला कि दुर्गा की गुमशुदगी के संबंध में थाना बिलग्राम जनपद हरदोई में मुकदमा पंजीकृत है। शमशेर को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.