बागेश्वर, फरवरी 16 -- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय गुमशुदा महिला को अन्नपूर्णा के घने जंगलों से सकुशल बरामद कर उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया। भाकड़पंत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी 15 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। स्वजन ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। प्राथमिकी मिलते ही गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया। संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया गया। स्थानीय मुखबिरों की सूचना तथा गहन खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने महिला को अन्नपूर्णा के जंगल से सुरक्षित बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...