कौशाम्बी, मई 22 -- कड़ा धाम थाना पुलिस व मिशन शक्ति टीम को एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद करने में सफलता मिली है। बरामदगी के बाद महिला को परिवार के हवाले कर दिया गया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नारायणपुर बंगाली चक गौसपुर नवावां निवासी करन पुत्र शिवसागर ने बीते 15 मई को स्थानीय थाने में अपनी मां अनारकली के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला घरेलू बात पर परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कड़ा धाम की मिशन शक्ति टीम ने लगातार तलाश शुरू की। टीम के कड़े प्रयासों के बाद शुक्रवार को महिला को सकुशल ढूंढ निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने महिला की काउंसलिंग की और उसे उसके पति शिवसागर व पुत्र करन के सुपुर्द कर दिया। महिला को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार...