बलरामपुर, मार्च 16 -- बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम मानपुर सोनबरसा के पास एक बुजुर्ग महिला रविवार की शाम को भटक रही थी। मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। महिला के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जांच व पूछताछ के दौरान महिला की पहचान चंद्रकला पत्नी स्वर्गीय राम प्रसादे निवासी प्रेमनगर मदरहवा थाना तुलसीपुर के रूप में हुई। बुजुर्ग महिला के परिजनों को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया। नियमानुसार बुजुर्ग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने दरोगा विजयनाथ यादव व सिपाही रमेश निषाद के प्रयास की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...