गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटी की मासिक समीक्षा हुई। बैठक में गुमशुदा बच्चों की तलाश, पॉक्सो एक्ट व जेजे एक्ट से जुड़े मामलों तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. जय प्रकाश, डॉ. मुमताज खान, डॉ. राजेश कुमार, एसएसबी के निरीक्षक सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...