फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। घर से गुस्सा होकर गए बालक को पुलिस ने गुरुवार को सकुशल बरामद कर लिया। उसके मिलने से घरवालों ने राहत की सांस ली। थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कोरी खेड़ा में एक 10 वर्षीय बालक घर से नाराज होकर गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो शाम छह बजे बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जहानगंज थाना अध्यक्ष राजेश राय थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा गांव व उसके आसपास सघन खोज अभियान चलाया गया। लगभग दो घंटे की तलाश के बाद बच्चे को रात करीब 7:40 बजे गांव के किनारे स्कूल परिसर के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के सु...