अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- धारानौला से लापता किशोर को हरियाणा से बरामद किया है। चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने बताया कि तीन मार्च से लापता किशोर की तलाश के लिए स्माइल टीम जानकी भण्डारी के नेतृत्व में साइबर टीम ने तलाश शुरू की थी। किशोर की लोकेशन सोनीपत हरियाणा मिले। जिसे बरामद करने के बाद काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...