देवघर, अप्रैल 8 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़तल्ली गांव निवासी 18 वर्षीया युवती के चार दिनों से लापता होने के मामले में अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। कांड संख्या-39/2026 है। पुलिस बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि 4 अप्रैल 2026 की सुबह स्कूल जाने के नाम पर मधुपुर के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। देवीपुर पुलिस सीडीआर निकालकर संदिग्ध की तलाश में तजुटी है। जल्द मामले के उद्भेदन की बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...