गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने बुदहट टोला (नगरा) से 2 दिसंबर को लापता महिला गीता देवी पुत्री स्व. कमला रविवार रात 9 बजे खुद हरपुर बुदहट थाने पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी महिला के भाई अरविंद को दी, जिसने थाने में बहन की गुमसुदगी दर्ज कराई थी। बताते चले कि महिला गीता देवी का पति से विवाद चल रहा था और बिगत दो वर्षों से वह अपने मायके रह रही थी, दो दिसंबर को वह अपने ससुराल चली गई थी, जिससे परेशान होकर मायके से उनके भाई ने थाने में गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी, पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर महिला को उन्हें सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.