फतेहपुर, जून 14 -- खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को इस्कुरी गांव के पास बोरी में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस की तफ्तीश अब दूर-दराज के जिलों की ओर मुड़ती दिख रही है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मृतका की पहचान के संबंध में कोई भी इनपुट हाथ नहीं लगा है। जिससे पुलिस की उलझन लगातार बढ़ती जा रही है। आसपास के इलाकों और पड़ोसी जिलों से कोई सुराग न मिलने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मृतका इस क्षेत्र या मंडल की रहने वाली नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला की हत्या काफी दूर किसी अन्य जिले या मंडल की सरहद के बाहर की और शव को ठिकाने लगाने व पुलिस को गुमराह करने के लिए नेशनल हाईवे का इस्तेमाल किया। शातिर अपराधियों ने सुनसान लिंक मार्ग देखकर शव को बोरी में बंद कर चलती गाड़ी से फेंक दिया और फरार हो गए। पु...