कोडरमा, अप्रैल 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के परसाबाद निवासी 75 वर्षीय फागु हजाम उर्फ बबून ठाकुर का शव परसाबाद घरोंजा रोड के समीप झाड़ी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों ने बुधवार को उसका दाह संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार बबून ठाकुर मंगलवार की सुबह से ही गुम हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया तो वृद्ध फागू हजाम उर्फ बबून ठाकुर का पुत्र मुरली शर्मा ने जयनगर थाना तथा परसाबाद जीआरपी में गुमशुदगी का एक मामला दर्ज कराया गया था। बुधवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने झाड़ी में एक शव को देखा। यह भी पढ़ें- घाघरा में नाले से मिला बुजुर्ग का शव,हत्या की आशंका इसकी सूचना आसपास के लोगों को हुई तब जाकर इसके पहचान फागु हजाम और बबून ठाकुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुं...