गुमला, अप्रैल 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले से 13 हाजियों को सिसई रोड स्थित जिला कॉर्डिनेटर हाजी हसनैन की दुकान के समीप से दुआओं के बीच हज के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर कारी आफताब ने विशेष दुआ कराते हुए सभी हाजियों की यात्रा की कामयाबी, सलामती और कबूलियत की प्रार्थना की। रवानगी के दौरान अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने हाजियों को माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया और हाजियों व उनके परिजनों की आंखें नम दिखीं।हज यात्रा पर रवाना होने वालों में जुनैद नवाज, साजिद ताल्हा, मो. खुर्शीद पप्पू व उनकी पत्नी बेबी शबनम, सारीक अजमी व उनकी पत्नी अम्बरी खातून, अब्दुल हकीम व उनकी पत्नी यास्मीन आरा, सिसई निवासी ऐनुल हक व उनकी पत्नी शकीला, माफीजूर रहमान व उनकी पत्नी राबिया खातून तथा राशिद कमाल शामिल हैं। यह भी प...