गुमला, फरवरी 24 -- गुमला संवाददाता। गुमला के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी का मामला मंगलवार को झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में उठा। गुमला विधायक सह शून्यकाल समिति के सभापति भूषण तिर्की ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान गुमला जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया। विधायक ने बताया कि सदर अस्पताल गुमला में चिकित्सकों के कुल 34 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में मात्र 12 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं। इनमें से भी 8 चिकित्सक विभिन्न प्रखंडों से प्रतिनियुक्ति पर लाए गए हैं। ऐसे में जिले के मुख्य अस्पताल का संचालन बेहद सीमित संसाधनों के सहारे किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचते हैं। विभिन्न प्रखंडों के सामुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.