गुमला, मार्च 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 24-25 मार्च को नगर भवन में दो दिनी पुस्तक परब सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकाशकों व संस्थाओं द्वारा पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जेएसएलपीएस, यूथ-जेंडर व आजीविका से जुड़े स्टॉल और प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 24 मार्च को उद्घाटन के साथ विज्ञान प्रदर्शनी,संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सभी प्रखंडों में स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी व जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अपराह्न में सरना-आदिवासी समूह द्वारा कला समागम, जनजातीय संस्कृति व कुड़ुख साहित्य पर परिचर्चा...