गुमला, मार्च 13 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। गुमला के स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बन रहे हॉकी मैदान के निर्माण कार्य में अनियमितता और जालसाजी का मामला सामने आया है। विधायक भूषण तिर्की ने इस मुद्दे को झारखंड विधानसभा में उठाते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संवेदक के दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे पत्र में आरोप लगाया है कि रांची के संवेदक एमसी जैन द्वारा कराए जा रहे हॉकी मैदान का निर्माण कार्य काफी निम्न स्तर का है। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और इसमें अनियमितता की आशंका है।विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि संवेदक ने टेंडर प्राप्त करने के लिए जिस कार्य अनुभव प्रमाण पत्र को जमा किया है। वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उनके अनुसार यह प्रमाण पत्र चतरा जिले से निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.