रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गुमला जिले में स्थित स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंटेटिक हॉकी मैदान का निर्माण कराया जाएगा। रांची जिला के सिल्ली प्रखंड में चल रहे आवासीय तीरंदाजी (बालक) क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में 25 बेड का खेल छात्रावास निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने छह जिलों में खेलकूद सहित पर्यटन कार्यों को लेकर फंड जारी किया है। यह राशि विभागीय सचिव के निर्देश पर जारी किया गया है। गुमला जिले में प्रस्तावित सिंटेटिक हॉकी मैदान का निर्माण केंद्रांश-राज्यांश मद से होगा। मैदान के निर्माण के लिए दी गई प्रशासनिक स्वीकृत की राशि 24.11 करोड़ है। इसमें केंद्र मद से 8 करोड़ और राज्य सरकार के मद से 6.11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा अपने मद का 4 करोड़ जारी ...